भाई-भाभी की नशे में की पिटाई , दो पर केस
सोनभद्र, जून 18 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने बीते 12 जून को घर के बाहर वाहन खड़ना करने को लेकर भाई-भाभी की लाठी-डंडे और पत्थरों से की मारपीट में पुलिस ने भतीजे अर्जुन पुत्र रामलखन निवासी वार्ड क्रमांक दो भगत सिंह नगर की तहरीर पर उनके ताऊ रामचन्द्र गुप्ता और धीरेन्द्र गुप्ता पुत्र दशरथ गुप्ता के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। भतीजे अर्जुन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वाहन को चाचा व ताऊ के घर के सामने खड़ा करने से दोनों लोग भड़क गये और नशे में उनकी मां पर पत्थर से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। उनको बचाने गये पिता रामलखन पर भी लाठी डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.