भाई-भाभियों ने दंपति को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, जून 5 -- इटावा। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक और उसकी गर्भवती पत्नी के साथ भाई और भाभियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरोहितन टोला निवासी एजाज अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाइयों में सबसे छोटा है। उसके बड़े भाई मोहम्मद राशिद, मोहम्मद तारिक और उनकी पत्नियां सीमा और फरजाना एक ही मकान में रहते हैं। आरोप है कि चारों लोग उसे और उसकी गर्भवती पत्नी इल्मा नाज को घर से निकालना चाहते हैं। इसी बात को लेकर आए दिन गाली-गलौज और विवाद होता रहता है। एक जून की रात करीब नौ बजे चारों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी गर्भवती पत्नी इल्मा नाज बीच-बचाव करने पहुंची तो जेठानी सीमा और फरजाना ने उसे धक्का देकर गिरा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.