भाई-भाई में झगड़ा, घर से भागा किशोर
फिरोजाबाद, जून 28 -- कम उम्र में किशोर बहक रहे हैं। थाना उत्तर क्षेत्र में एक किशोर का अपने भाई से झगड़ा होने के बाद में किशोर घर से लापता हो गया। किशोर की तलाश में जुटे परिजनों ने सभी जगह तलाश के बाद में थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना उत्तर द्वारिकापुरी कोटला रोड से एक किशोर गुरुवार से लापता है। बताया जाता है कि हिमांशु जादौन का अपने भाई से झगड़ा हो गया था। इस पर परिजनों ने उसे डांट दिया। परिजनों के डांटने के बाद हिमांशु 25 जून सुबह साढ़े आठ बजे घर से चला गया। पहले तो परिजनों ने समझा कि किशोर लौट आएगा, लेकिन जब काफी देर तक वापस नही लौटा तो परिजनों ने तलाश की। रिश्तेदारी एवं परिचितों के यहां भी किशोर का पता न लगने पर किशोर की मां प्रियंका ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.