अलवर, अप्रैल 21 -- दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। इसमें एक पुलिसकर्मी युवक को बुरी तरह थप्पड़-लातें बरसाता दिखाई देता है। युवक भाई-भाई बोलकर खुदको न मारने की बात कहता है, लेकिन पुलिसकर्मी उसे उठा-उठाकर जमीन पर पटकता रहता है। वीडियो दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर अलवर के रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना इलाके का बताया गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी बीच सड़क पर युवक के साथ मारपीट कर रहा है, जबकि आसपास लोग तमाशबीन बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट में घायल ट्रक चालक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित का भाई बोला, पुलिसकर्मी अवैध वसूली करते हैं पीड़ित के बड़े भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.