धनबाद, दिसम्बर 29 -- बलियापुर, प्रतिनिधि करमाटांड़ टाउनशिप सेक्टर फोर स्थित ब्लॉक 117 में शनिवार की रात लाठी-डंडा व रॉड से लैस भाई, भतीजे व परिजनों ने ही पीट-पीट कर 35 साल के प्रदीप दास की हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन बेहोशी की हालत में घायल युवक को इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद रविवार को मृतक की पत्नी मिनी देवी ने मामले की शिकायत थाने में की। मिनी ने अपने भैंसुर श्रीदास, भतीजा राहुल कुमार, नीरज कुमार व धनंजय मांझी पर लगाया है। पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर दो आरोपी राहुल कुमार व नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। धनंजय मांझी व श्रीदास नामक आरोपी फरार है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया गया है। मृतक की पत्नी मिनी ने पुलिस को बताया कि शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.