देवरिया, मई 25 -- बरियारपुर (देवरिया) हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला के टोला महुआबारी में सोमवार को एक महिला ने भाई व भतीजे के साथ मिल कर लाठी डंडे से पीट कर पति की हत्या कर दी। पत्नी द्वारा पति की हत्या की खबर के बाद सनसनी फैल गई। एएसपी, सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उधर पुलिस ने आरोपी पत्नी, साले व साले के बेटे को हिरासत में ले लिया। विशुनपुर कला गांव के टोला महुआबारी रहने वाले मुकेश सिंह (40) सोमवार की दोपहर को घर कहीं से आए। किसी बात को लेकर उनकी पत्नी संगम देवी से उनका विवाद हो गया। बताया जा रहा हैकि विवाद बढ़ने के बाद मुकेश ने किसी डंडे से पत्नी पर हमला बोल दिया। इसके बाद पत्नी अपने भाई व भतीजे को बुला लिया। इसके बाद मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान पत्नी व उसके मा...