भाई-बहन ही नहीं, अब पेड़ों की रक्षा का भी वचन; एनवायरमेंट क्लब चला रहा वृक्षाबंधन अभियान
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- मेरठ, सलीम अहमद रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने के साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी देगा। मेरठ में युवाओं टीम पिछले दस वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए मुहिम चला रही है। एनवायरमेंट क्लब की ओर से इस बार वृक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें युवाओं के साथ जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लेंगे। एनवायरमेंट क्लब की इस पहल का उद्देश्य लोगों को पेड़ों से भावनात्मक रूप से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान न बनाकर जनभागीदारी का विषय बनाना है। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अधिक से अधिक पेड़ों को राखी बांधने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेने की अपील की जाएगी। एनवायरमेंट क्लब संस्थापक एवं अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.