भाई-बहन स्विमिंग प्रतियोगिता में पुणे में दिखाएंगे हुनर
हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- हल्द्वानी। ग्रामसभा अनरपा (देवीधूरा) निवासी भाई-बहन अभय जोशी और मानशी जोशी पुणे, महाराष्ट्र स्थित छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय फन स्विमिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। दोनों भाई-बहन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। अभय और मानशी फल ठेकेदार बचीराम जोशी के नाती-नातिन हैं। उनके चाचा मनोज जोशी स्विमिंग के नेशनल प्लेयर होने के साथ पार्षद भी हैं। वे भी दोनों बच्चों के साथ प्रतियोगिता के लिए गए हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गिरीश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बसंत जोशी, वन पंचायत सदस्य गणेश जोशी, पूर्व प्रधान बिशन दत्त जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी और प्रकाश चंद जोशी समेत ग्रामीणों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: अल्मोड़ा के भाई-बहन पुणे स्विमिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.