हापुड़, मार्च 10 -- थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी भाई बहन से मारपीट करने वाले दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस में दर्ज मुकदमे में गांव महमूदपुर निवासी आदेश तेवतिया ने बताया कि सात मार्च को वह बहन के साथ खाना खाकर घूमने के लिए घर से निकला था। गांव के रहने वाले देवा ने बहन से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर देवा ने अपने साथी नरेंद्र और अज्ञात के साथ धारदार हथियारों से मारपीट कर दी। जिसके बाद लोगों को आता देख कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.