कन्नौज, जनवरी 3 -- तालग्राम, संवाददाता। एक गांव में आपसी विवाद के चलते भाई और बहन के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव चांदापुर निवासी अनिल पुत्र वंशगोपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे गांव के ही सर्वेश, राजू, मुस्कान पुत्रगण कृपाल और अरविंद पुत्र सुंदर शराब के नशे में उसके दरवाजे पर आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन सकीना के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.