बदायूं, मई 1 -- चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने दवा लेने जा रहे भाई-बहन के साथ रास्ते में अभद्रता और मारपीट की। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बहन के साथ दवा लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही वीरेश कुमार, सुरेश कुमार पुत्र चंद्रपाल, मोहित पुत्र सुरेश और सुमित ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उसकी बहन का दुपट्टा खींचकर अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने विपिन के साथ मारपीट कर दी। विपिन ने बताया कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन गिर गया, जो बाद में नहीं मिला। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.