भाई-बहन बने सहायक प्राध्यापक,बढ़ाया क्षेत्र का मान
बगहा, अगस्त 4 -- रामनगर, संवाद सूत्र। रामनगर के पुरानी बाजार निवासी भाई-बहन आदर्श कुमार रावत और रौनक कुमारी का बिहार राज्य विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पद पर चयन हुआ है। दोनों का चयन हिंदी साहित्य विषय में हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। आदर्श कुमार रावत व रौनक कुमारी सिद्धार्थ शंकर रावत एवं रंजू देवी के पुत्र व पुत्री हैं। उनका पैतृक निवास रामनगर के पुरानी बाजार में है, जबकि वर्तमान में परिवार ग्राम रतनपुरवा, चिऊटहा में निवास करता है। पिता किसान है । रतनपुरवा में खेती करते है ।इन दोनों ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी विद्यालय से प्राप्त कर इंटरमीडिएट पीएमवीएस कॉलेज, रामनगर से की ।आदर्श स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की। परास्नातक के अंतिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.