भाई-बहन पर पिटाई कर फसल ले जाने का आरोप
कौशाम्बी, मई 17 -- थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर सैलाबी गांव निवासी पिंटू पुत्र रामखेलावन ने बताया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति व उसकी पत्नी का खेत बंटाई पर ले रखा था। अलालपुर संजेती स्थित इस खेत में गेहूं की फसल बोई थी। आरोप है कि शनिवार रात विपक्षी कटकर तैयार रखी फसल मजदूरों को लगाकर ट्रैक्टर से उठा ले गए। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मामूली बात को लेकर दम्पति को लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.