बांदा, जनवरी 26 -- बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सगे भाई-बहन के जहर खाकर जान देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर के रहने वाले प्रकाश चंद्र गुप्ता उर्फ मिठाई लाल गुप्ता की 34 वर्षीय पुत्री चंचल गुप्ता उर्फ शुभ्रता और 30 वर्षीय पुत्र आनंद प्रकाश गुप्ता उर्फ सोम सोमवार को स्कूटी से बरछा पुल से 100 मीटर दूर बागै नदी किनारे पहुंचे और जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आस-पास खेतों में काम करने वाले लोगों ने नदी किनारे दो शव पड़े देख घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली कस्बा इंचार्ज रक्षा सेन, उपनिरीक्षक शिववी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.