देवरिया, मई 30 -- पिण्डी,हिन्दुस्तान संवाद। लार थाना क्षेत्र के आदर्श नगर महाल मंझरिया में आपसी बातचीत के दौरान भड़के विवाद में एक युवक और उसकी बहन पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।पीड़ितों को लाठी-डंडों से पीटने के साथ ही उनके घर पर छत से ईंट-पत्थर भी बरसाए गए। जिससे भाई-बहन गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। पीड़ित पक्ष ने लार थाने में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि लार थाने में तहरीर देने के दो दिन बाद भी पुलिस अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं की है।उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। यह भी पढ़ें- बच्चो को लेकर दो पक्षों मे विवाद, पथराव मामले की छानबीन किया जा रहा है, कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...