आगरा, जनवरी 4 -- थाना छत्ता क्षेत्र के गरीब नगर में गुरुवार रात बाजार से घर लौट रहे भाई-बहन पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित राजा पुत्र मुन्ना अपनी बहन रानी के साथ 1 जनवरी की रात करीब 9 बजे सामान लेकर घर लौट रहा था। अभिषेक मोबाइल की दुकान के पास भानू, पिंकू, साहिल पुत्रगण हाकिम सिंह, भोला पुत्र भोन्दू और आंशू पुत्र हरी सहित 5 से 7 अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से दोनों को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। हमले में राजा और उसकी बहन को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.