प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के अमानी का पुरवा बरना हिरिया गांव निवासी शिव देवी पत्नी अवधेश पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 20 मई को करीब 11:45 बजे रंजिश को लेकर गांव के ही आजाद सरोज, बबलू सरोज उसके बेटे आजाद पटेल को पीटने लगे। जब आजाद को बचाने के लिए उसकी जेठानी की बेटी पूनम पटेल गई तो उसे भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता शिव देवी की तहरीर पर पुलिस ने आजाद सरोज, बबलू सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...