धनबाद, जुलाई 25 -- भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ शुक्रवार को मासीबाड़ी से अपने धाम लौट आए। उल्टी रथ यात्रा के मौके पर रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ मासीबाड़ी से अपने धाम के लिए रवाना हुए। शहर के हरि मंदिर, मांझेरपाड़ा जगन्नाथ मंदिर और धनसार स्थित जगन्नाथ मंदिर में उल्टी रथयात्रा का अनुष्ठान हुआ। रथयात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान हुआ। रिमझिम बारिश में भीगकर जय जगन्नाथ के उद्घोष के बीच भक्तों ने भगवान के रथ खींचे। इस दौरान रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। लक्ष्मी जी को मनाने रसगुल्ला लेकर पहुंचे जगन्नाथ यह भी पढ़ें- Bokaro News: मासीबाड़ी से रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ लौटे अपने घरलक्ष्मी देवी और भगवान जगन्नाथ का संवाद धनसार स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की लीला भी देखने को मिली। रथ पर सवार होकर ...