सासाराम, अगस्त 27 -- परसथुआ। एक संवाददाता। रक्षाबंधन को लेकर भाई-बहनों में उत्साह है। दूर-दराज में रहने वाले भाई राखी बंधवाने के लिए अपनी बहनों के घर पहुंचने लगे हैं। वहीं, बहनें भी भाइयों की कलाई पर पवित्र राखी बांधने का इंतजार कर रही हैं। पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस बटालियन से छुट्टी मिलने के बाद इस बार उन्हें बहन से राखी बंधवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसी तरह कई प्रवासी भाई भी अपनी बहनों के घर पहुंच रहे हैं। पंडित दिनेश पांडेय ने बताया कि 28 अगस्त को सुबह छह बजे से नौ बजे तक तथा दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर्व आज, नहीं रहेगा भद्रा का साया इस दौरान भाई की कलाई पर राखी बांधना शुभ माना गया है। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर राखी बांधने...