भाई-बहन के पीछे पड़ा सांप, युवती को हफ्ते में दूसरी बार डसा, युवक पर एक महीने में पांच बार हमला
बागपत, जुलाई 28 -- यूपी में बागपत के बिनौली गांव में सांप एक परिवार के पीछे ही पड़ गया है। सोमवार शाम सांप ने परिवार की एक युवती को एक हफ्ते में दूसरी बार डस लिया। परिजन युवती को लेकर बिनौली सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवती के भाई को भी सांप एक माह में पांच बार डस चुका है। लगातार हो रही इन घटनाओं से परिवार वाले परेशान हैं। उधर, बाराबंकी में तीसरी के छात्र को सांप ने स्कूल में ही डस लिया। इलाज में देरी से बच्चे की मौत हो गई है। बिनौली निवासी विनोद वाल्मीकि ने बताया कि सोमवार शाम उनकी बेटी खुशी घर से बाहर बाथरूम में गई थी। इस दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। युवती की चीख सुनकर परिजन दौड़े तो पता लगा कि उसके पैर में सांप ने डसा है। परिजन खुशी को तुरंत बिनौली सीएचसी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.