बस्ती, अगस्त 13 -- बस्ती। लालगंज पुलिस ने पुरानी रंजिश में भाई-बहन व मां की पिटाई का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में बलिराम निवासी बगही थाना लालगंज ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते संजय, रामसजीवन और अंकित निवासी बगही थाना लालगंज ने मेरे बेटे शिवम, बेटी शीला और पत्नी सुभावती को मारापीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...