भाई-बहनों से विवाद के बाद किशोरी ने खाया कीटनाशक, सदर अस्पताल में इलाज जारी
गढ़वा, जून 26 -- गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव निवासी उपेंद्र राम की 13 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी ने शुक्रवार अलसुबह कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गढ़वा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर चांदनी कुमारी का अपने बड़े भाई-बहनों के साथ विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर उसने गुस्से में घर में रखा कीटनाशक खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद स्वजन को घटना की जानकारी हुई।इसके बाद स्वजन उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.