झांसी, अप्रैल 17 -- Jhansi News: यूपी के झांसी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्पा सेंटर में काम करने वाली मणिपुर की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला झांसी में अकेले रहती थी। उसका पति दिल्ली में रहता था। महिला की मौत के बाद एक युवक और युवती शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान पहुंच गए। चूंकि युवक मृत महिला का बॉयफ्रेंड था, वह उसका भाई बनकर कब्रिस्तान पहुंचा था। आईडी प्रूफ नहीं दे पाने पर शव को दफनाने से रोक दिया गया। इसी दौरान महिला का पति भी क्रिस्तान पहुंच गया और उसने शव दफनाने को लेकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। मामला नबाबाद थाना क्षेत्र का है। मणिपुर निवासी सिम्मी उर्फ टेरेसा (30) सीपरी बाजार के नंदनपुरा स्थित एक पर्ल मसाज पार्लर पर का...