नोएडा, जुलाई 12 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-दो थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले पीड़ित ने अपने भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि भाई शराब पीने का आदि है और वह चार बार उनकी हत्या का प्रयास कर चुका है। इसको लेकर माता-पिता भी बहुत दुखी हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट निवासी राकेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा भाई अभिषेक अग्रवाल उनके ही घर में रहता है। आरोप है कि वह आए दिन शराब पीकर हंगामा करता है। पिता पर अय्याशी और जरूरतों को पूरी करने के लिए अवैध तरीके से धन की मांग करता है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पैसों के विवाद में पिता ने बेटे पर लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज और मारपीट करता है। यही नहीं आरोपी उन्हें दुष्कर...