भाई पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी से पाटल बरामद
काशीपुर, मई 12 -- जसपुर। संपत्ति के बंटवारे को लेकर छोटे भाई पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पाटल बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार नौ मई की रात मोहल्ला नई बस्ती निवासी शेर अली हाथ में पाटल लेकर अपने छोटे भाई अनवर की लकड़ी मंडी स्थित दुकान पर पहुंचा। वहां उसने गाली-गलौज करते हुए अनवर पर हमला कर दिया। हमले में अनवर के बाएं हाथ की कलाई गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे शराफत पुत्र अनवर हुसैन निवासी मोहल्ला दिल्ला सिंह भी पाटल लगने से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। घायल अनवर की पत्नी कलसूम जहां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.