भाई पर केस दर्ज होने से परेशान किशोरी ने की खुदकुशी
बांदा, मई 20 -- बांदा। किशोरी ने छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी 17 वर्षीय अंकिता पुत्री रामनरेश ने मंगलवार रात छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह छोटे भाई ने देखा तो शोर मचाया शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भाई रोहित ने बताया तीन भाइयों के बीच अंकिता अकेली बहन थी पिता की छह साल पहले मौत हो गई थी। अंकिता की कमाई से घर का खर्च चलता था। यह भी पढ़ें- किशोरी ने फांसी लगा की खुदकुशी रोहित ने बताया कि उसे पड़ोस के लोगों ने फर्जी मुकदमे में फंसा दिया था। इससे उसकी बहन टेंशन में थी इसी से परेशान होकर अंकिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.