भाई पर कृषि भूमि कब्जाने का आरोप
मुजफ्फर नगर, जून 3 -- जानसठ। तहसील क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी सतबीर पुत्र नकली सिंह ने एसडीएम रश्मि लांबा को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसने पिछले वर्ष गांव निवासी बालेश से कृषि भूमि खरीदी थी। जिस पर उसके भाई ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि जब वह अपने भाई से जमीन कब्जा मुक्त करने के लिए कहता है तो वह उसके साथ मारपीट व गाली गलौच करता है। वह उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। पीड़ित ने एसडीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.