बांदा, मार्च 7 -- बांदा। संवाददाता थाना कालिंजर पुलिस ने सगे भाई पर कुल्हाडी से हमला करने वाले भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशाहदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी बरामद की गई है।सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की शाम थाना कालिंजर क्षेत्र के ग्राम तलैयापुरवा अंश मसौनी के रहने वाले साहबदीन ने अपने भाई के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से कुल्हाडी से हमला कर घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी । जिस पर थाना कालिंजर में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमों गठन किया गया था । 12 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी राजाबाबू को ग्राम तलैया पुरवा अंश मसौनी जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशाहदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी बरामद हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.