लखीमपुरखीरी, जनवरी 30 -- शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव खुरिया में रहने वाली 19 वर्षीय सियाकांती की हत्या उसके भाई प्रदीप ने ही की थी। उसके पास से हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर शारदानगर मनोज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव खुरिया निवासी राम कुमार की 19 वर्षीय बेटी सियाकांती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। चार दिसंबर को वह घर से अपने प्रेमी के साथ चली गई। 9 दिसंबर को उसको देहरादून से बरामद कर लिया गया। पुलिस लड़की को शारदा नगर थाने लाई। लड़की अपने भाई प्रदीप के साथ घर चली गई। बताया जाता है कि 9 दिसंबर को ही भाई अपनी बहन को बुआ के घर तेलियार थाना पढुआ भेज आया। लड़की अपनी बुआ के घर रहने लगी। बताया जाता है कि भाई प्रदीप 24 दिसंबर को बाइक से अपनी बहन के पास तेलियर गांव पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.