अंबेडकर नगर, जून 25 -- टांडा, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कोतवाली टांडा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद अकीब पुत्र फजलेरब निवासी नैपुरा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके भाई मोहम्मद सारिक परिवार के बीच होने वाले विवाद को लेकर अक्सर झगड़ा करते रहते हैं। आरोप है कि जब वह काम के लिए जा रहा था, तभी फायर सर्विस के पास उसके भाई ने उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर जमीन पर पटककर लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मारपीट, गाली-ग...