हाजीपुर, मई 9 -- जंदाहा संवाद सूत्र थाना के रामपुर चकलाला गांव में एक भाई ने अपने सहोदर भाई पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस मामले में जख्मी रामपुर चकलाला निवासी उमेश पासवान ने अपने भाई दिनेश पासवान के विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि 5 मई की शाम करीब 7 बजे उनका भाई दिनेश पासवान लोहे के गड़ासा से उस पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची जंदाहा थाने की पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जंदाहा सरकारी अस्पताल भेजा, जहां इलाज किया गया है। आरोप लगाया कि आरोपी अब भी जान मारने की धमकी दे रहा है। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई का सिर फोड़ा पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है। - प्रभात ठाकुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...