हरदोई, अप्रैल 20 -- हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के चित्तरपुरवा में आपसी विवाद के चलते भाई ने भाई के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित के अनुसार शाम को वह घर पर बच्चों को डांट रहा था, तभी उसका भाई अजय पाल वहां पहुंच गया और विवाद करने लगा। मना करने के बावजूद उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे चेहरे पर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.