भाई ने बहन को भगाने का लगाया आरोप
उन्नाव, जून 12 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर बहन को बहला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 9 जून की शाम को 21 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी। माता-पिता खेत पर काम करने गए थे। देर शाम माता पिता घर लौटे तो घर खुला पड़ा था। घर के अंदर जाकर देखा तो बक्सों में रखा लगभग चार लाख का जेवर व 50 हजार रुपये कैश भी गायब था। बहन को अचलगंज थाना क्षेत्र के नंदा खेड़ा गांव निवासी सौरभ पुत्र रामकिशोर भगा ले गया और साथ में जेवर व रुपए भी ले गया है। सौरभ अक्सर गांव निवासी अपने मौसी के यहां आता जाता था। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.