फतेहपुर, अप्रैल 11 -- बहुआ। ललौली में प्रेम विवाह से नाराज भाई पर बहन के बैंक खाते से करीब साढ़े तीन लाख रुपए पार कर दिए। पुलिस में सुनवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोर्रा कनक गांव निवासी काजल देवी पत्नी संजीव तिवारी ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका भाई गिरीश सिंह नाराज था और पहले से ही जान से मारने की धमकी देता रहा है। विवाह से पहले उसके भारतीय स्टेट बैंक कोर्रा कनक शाखा में खुले खाते में भाई का मोबाइल नंबर दर्ज था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत कर उसका पुराना एटीएम कार्ड बंद करवा दिया और नया कार्ड जारी करवा लिया। नया एटीएम कार्ड उसे नहीं मिला। 16 जनवरी से 26 जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने एटीएम के जरिए उसके खाते से करीब 3.48 लाख रुपये नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.