भाई ने फावड़े से हमला कर दांतों से काटी नाक
बदायूं, मई 16 -- क्षेत्र के गांव रिसौली में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक पर उसके ही भाई ने फावड़े से हमला कर दिया और मारपीट के दौरान उसकी नाक दांतों से काट ली। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपदेश पुत्र नेत्रपाल ने आरोप लगाया है कि उसका भाई पिता को गालीगलौज कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो आरोपी भड़क गया और फावड़े से उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान मारपीट में उसने उपदेश की नाक को दांतों से काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल उपदेश ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुर्गेश और ओमवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.