भाई ने दांत से युवक का कान काटा, गंभीर
बांदा, जून 9 -- बांदा। बिसंडा थाने के मिलाथू गांव निवासी बच्चीलाल एक जून को रात आठ बजे घर से अपने नलकूप जा रहा था। आरोप है कि नया तालाब के पास भाई पत्थर पटेल व उसका एक साथ खड़े थे। पास पहुंचा तो गले में पड़े अंगौछे को कसने का प्रयास किया। भाई पत्थर पटेल ने मारपीट करते हुए दांत से उसका कान काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। गालियां देते हुए लात-घूंसों से भी दोनों ने लोगों ने मारा। धमकाते हुए भाग गए। उसने पीएचसी में इलाज कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर भाई पत्थर व उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.