मुजफ्फरपुर, मई 25 -- साहेबगंज। गंडक दियारा के हुस्सेपुर वार्ड चार में रविवार देर शाम घर से निकालने के विरोध पर भाई ने दंपती पर दाब से हमला कर दिया। घायल अक्षय कुमार (30) तथा रूपम कुमारी (25) को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घायल अक्षय कुमार ने बताया कि वह सपरिवार नेपाल में रहते हैं। रविवार की शाम घर पहुंचा तो भाई जितेंद्र राय ने घर में घुसने से मना कर दिया। विरोध पर दाब से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- भाई ने दंपती पर दाब से किया हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...