मेरठ, मार्च 7 -- कंकरखेड़ा थाना परिसर के अंदर बने सरकारी क्वार्टर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि बड़े भाई से उसने बीमार पत्नी और बच्चे के इलाज के लिए रुपये मांगे थे। जिस पर उन्होंने मदद करने से मना कर दिया था। जिसके बाद उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने चोरी किया माल बरामद कर लिया है। कंकरखेड़ा थाना परिसर में बने सरकारी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बने क्वार्टर में सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय में तैनात जांच मुंशी मनोज पांचाल अपनी पत्नी और बच्चों के रहते हैं। दो मार्च को मनोज परिवार के साथ होली मनाने के लिए मथुरा में अपने गांव बाजना गए थे। उनके सगे छोटे भाई सोनू पुत्र प्रकाश गुरुवार सुबह डेढ़ बजे मनोज के क्वार्टर पर पहुंचा और चाबी से मेन गेट का दरवाजा खोलकर अंदर पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.