चक्रधरपुर, अप्रैल 14 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कायदा गांव में घरेलू विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भतीजे को सब्बल से मार कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही सोमवार सुबह गोईलकेरा पुलिस गांव पहुंची और घायल पिता पुत्र को ईलाज के लिए गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक कायदा गांव निवासी चरण सुरीन की पत्नी कुछ दिन पहले आपासी विवाद में घर छोड़ कर चली गई थी। चरण सुरीन ने पत्नी की काफी तलााश की। तलाश के दौरान दो दिन बाद उसकी पत्नी मिल गई। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में मारपीट, तीन घायल रविवार की शाम चरण सुरीन अपने बड़े भाई प्रधान सुरीन से पत्नी को खोजने में हुए खर्च के लिए पैसा मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.