नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Bhai Duj 2026 Bhai Dooj ki pooja kaise kare : इस साल बुधवार के दिन भाई दूज मनाया जाएगा। इस साल अमृत सिद्धि योग में भैया दूज का त्योहार मनाया जाएगा। भाई दूज के दिन बहने अपने भाई की अच्छी हेल्थ और सुखी जीवन की कामना कर यमराज और उनकी बहन यमुना की पूजा करेंगी। भाई दूज के दिन पूजा के बाद भाइयों को तिलक करने की परंपरा चली आ रही है। इस दिन बहने व्रत रख पूजा करती हैं, कथा- कहानी सुनने के बाद भाई को तिलक कर भोजन और जल ग्रहण करती हैं। अगर आप भी घर पर भाई दूज की पूजा करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं भाई दूज के दिन पूजा करने की विधि डिटेल में -भाई दूज की पूजा कैसे करें, पढ़ें घर पर भाई दूज पूजा की विधि और मंत्र इस दिन बहनें घर के मुख्य द्वार पर गोधन का चौका बनाती हैं। उस चौके के अंदर भाइयों के दुश्मनों के प्रतीक स्वरूप गोबर से यम...