कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर। भाई दूज पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। इस बार पूरे दिन भाई को तिलक लगाने का मुहूर्त है। बहनें किसी भी समय भाई को तिलक-रोली लगा सकेंगीं। महाकालेश्वर ज्योतिष प्रतिष्ठान के आचार्य पं. राजेश तिवारी ने बताया कि बुधवार को रंगोत्वसव मनाया जाएगा। इसी दिन से बसंतोत्सव का प्रारंभ होता है। पांच मार्च को भाई दूज मनाई जाएगी। हालांकि पांच मार्च को सुबह 4:52 से भद्रा रहेगी, लेकिन यह भद्रा पाताल लोक की है। जिसका भाई दूज पर्व पर कोई प्रभाव नहीं होगा। बहनें किसी भी समय भाई को तिलक कर सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...