रुद्रपुर, दिसम्बर 13 -- नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में भाई जैता जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री हरमंदिर साहिब में सजे धार्मिक दीवान में पंथ के जानकारों ने इतिहास सुनाकर संगत को निहाल किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था की गई थी। शनिवार को भाई जैता जी के नाम से प्रसिद्ध जीवन सिंह जी का प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के श्री हरमंदिर साहिब के दरबार में धार्मिक दीवान सजाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेक धार्मिक दीवान पंथ के जानकारों से गुरु जस एवं इतिहास सुनकर अपने को गौरवान्वित किया। धार्मिक दीवान में पंजाब से आए यादविंदर सिंह धन्जल के कविसरी, भाई मेजर सिंह के निहंग जत्थे ने भाई जैंता जी के जीवन को संगत को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.