मिर्जापुर, फरवरी 10 -- हलिया। क्षेत्र में आगामी महाशिवरात्रि, होली व रमजान के पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण मनाने के लिये मंगलवार को सीओ अमर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी ने महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेला, होलिका दहन व रमजान त्योहार पर लोगों से आने वाली समस्या की जानकारी ली। अपील किया कि आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें। पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने सीयूजी नम्बर के साथ प्राइवेट नम्बर दे कर किसी भी समस्या से अवगत कराने को कहा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बीट प्रभारियों को क्षेत्र में पौनी नजर रखने ही हिदायत दी। एसआई श्याम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.