भाई को स्टेशन से लाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
समस्तीपुर, मई 6 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के मुसापुर गांव में वुधवार की दोपहर गौतम का शव आने से कोहराम मच गया। युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। गौतम की मां रंजू देवी कुंद्रन से हृदयविदारक माहौल बना हुआ था। ज्ञात हो कि मंगलवार की शाम अपने बाइक से अपने बड़े भाई को दलसिंहसराय स्टेशन पर से लाने जा रहा था। इसी दौरान मुख्तियारपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था। जिसमें गौतम गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। ईलाज के दौरान मौत हो गई। गौतम की शादी तीन महीना पूर्व समस्तीपुर विष्णुपुर गांव में रीना से शादी हुआ था। वो गांव में ही रहकर ड्राइवर का काम करता था। साथ में खेती बारी भी करता था। गौतम तीन भाईयों में सबसे छोटा था। पिता दिनेश पासवान सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- भाई को स्टेशन से लाने जा रहे युवक की सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.