नैनीताल, दिसम्बर 31 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में भाई को सिगरेट पिलाने के आरोप को लेकर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार को तल्लीताल रोडवेज स्टेशन के समीप दो युवकों के बीच विवाद हो गया। एक युवक ने दूसरे युवक पर अपने भाई को सिगरेट पिलाने का आरोप लगाया, जिसको लेकर दोनों में मारपीट में हो गई। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने के आरोप में अरबाज और साहिल का शांति भंग में चालाने किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.