आगरा, दिसम्बर 4 -- आगरा में शाहदरा पुलिस चौकी (ट्रांस यमुना) के पास बुधवार शाम एक युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी का प्रयास किया। गोली मारने से पहले युवक ने अपने भाई को फोन किया। उससे कहा कि मैं बहुत परेशान हूं। खुद को मार रहा हूं। मेरी बॉडी उठा ले जाना। इसके बाद अपनी लोकेशन शेयर की। घरवाले मौके पर पहुंचे तो युवक गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिला। उसे भर्ती कराया गया है। घटना शाम करीब पांच बजे की है। इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला देवेंद्र दुबे ने बताया कि यमुना ब्रिज निवासी राहुल राठौर की रामबाग पर पेटीज की दुकान है। शाम को दुकान से निकलने के बाद उसने अपने भाई विवेक को फोन किया। उसे बताया कि खुदकुशी करने जा रहा है। अपनी लोकेशन शेयर की। घरवाले घबरा गए। जब लोकेशन पर पहुंचे तो राहुल लहूलुहान हालत में मिला। परिजन उसे उठाकर गोयल सिटी हॉस्पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.