भाई को राखी बांध ससुराल से लौट रही बहन की बाइक से गिरकर मौत
बदायूं, अगस्त 29 -- दहगवा। भाई को राखी बांधकर पति के साथ ससुराल लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका पति भी घायल हो गया। घटना बदायूं-दिल्ली हाईवे पर सिलहरी गांव मोड़ के पास हुई, जहां बाइक के पिछले पहिए में महिला की साड़ी फंसने से हादसा हुआ। पोस्टमार्टम हाउस पर महिला के घरवालों ने ससुरालियों पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया। जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम मालपुर ततैरा निवासी शुभम कुमार अपनी पत्नी अर्चना 30 वर्ष के साथ रक्षाबंधन पर थाना बिसौली के ग्राम मई बसई स्थित अपनी ससुराल गए थे। अर्चना ने अपने भाई को राखी बांधी थी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: राखी बांधने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत शुक्रवार रात को दोनों बाइक से अपने गांव मालपुर ततैरा लौट रहे थे। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर सिलहरी गांव मोड़ के पास अचानक अर्चना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.