भाई को बचाने दौड़े युवक की कमर में घोंपा चाकू, हालत गंभीर
मेरठ, मई 31 -- मोहल्ला किला खेवान में दबंगों के चंगुल से छोटे भाई की बचाने पहुंचे युवक पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया गया। कमर में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आनन फानन में घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। किला खेवान निवासी रिजवान का 13 वर्षीय पुत्र अरहान रविवार को घर पर था। आरोप है कि उसका छोटा भाई फरहान घर के बाहर खेल रहा था, तभी मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद बच्चों ने इसकी जानकारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.