नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- भागलपुर के नवगछिया के रंगरा थाना अंतर्गत तिनटंगा दियारा झल्लूदास टोला गंगा घाट पर शुक्रवार दोपहर डूबने से मधेपुरा के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में एक बालक, एक किशोरी और एक युवती शामिल है। शाम में एसडीआरएफ की टीम ने तीनों का शव बरामद कर लिया। घटना की सूचना पर रंगरा पुलिस एवं 112 पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।भाई बचाने के लिए गंगा में कूदी बहनें मधेपुरा जिला के चौसा थाना अंतर्गत भटगामा गांव के कुमोद यादव पुत्री साक्षी कुमारी और पुत्र गौरव कुमार (10 वर्ष) का मुंडन कराने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर आए थे। इसी दौरान स्नान करने में गौरव पानी में डूबने लगा। उसको डूबता देख उसे बचाने के लिए उसकी बहन साक्षी (16 वर्ष) और फुआ मोनी (18 वर्ष) भी गंगा में कूदीं और वह दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.