हरदोई, मार्च 10 -- मल्लावां। ग्राम जैरामपुरवा निवासी विपिन ने कोतवाली में शिकायत की है। कि मेरा भाई रमेश शराब पीता है। आए दिन शराब पीकर पीटता है। आठ मार्च को रमेश, दिनेश, अशोक ने मुझे गाली गलौज करके लात घूसों, डंडों से पीटा। जान माल की धमकी दी। मारपीट से मेरे चोट आई है। ---घर के बाहर ग्रामीण की पिटाई कीमल्लावां। भिखारीपुर कटिया निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि तीन मार्च को रात नौ बजे अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी शांति स्वरूप गाली गलौज करने लगा। जब मना किया तो शांति स्वरूप, विजय कुमार, सौरभ, ओमश्री, राम लखन ने गाली गलौज कर लात घूसों व डंडों से पीटा। जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...